एल.एन. मेडिकल कॉलेज में “मेडिसिन अपडेट कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

भोपाल स्थित एल.एन. मेडिकल कॉलेज में “मेडिसिन अपडेट कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 500 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं चिकित्सा विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध एवं तकनीकी विकास को साझा करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय दर्शन सिंह चौधरी जी रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रमेश्वर शर्मा, अनुपम चौकसे एवं धर्मेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताया।
सम्मान समारोह सम्मेलन में मध्यप्रदेश के 15 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया:
• लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
• डॉ. एच. त्रिवेदी
• डॉ. एम. के. जैन
• डॉ. अपूर्व पुराणिक (इंदौर)
• डॉ. डी. के. सतपाठी
• डॉ. टी. एन. दुबे
• डॉ. पी. सी. मनोरिया
• मास्टर टीचर अवार्ड
• डॉ. राजीव गुप्ता
• डॉ. वी. पी. पांडे (इंदौर)
• डॉ. वी. एन. मिश्रा
• डॉ. सिम्मी दुबे
• डॉ. विजय गर्ग
• डॉ. अनुराग चौरसिया
• डॉ. एस. के. दीवान
• कम्युनिटी सर्विस अवार्ड
• डॉ. संजय धवले (ग्वालियर)
• डॉ. रंजीत बडोले (खंडवा)
• डॉ. राजेश अग्रवाल (इंदौर)
• डॉ. उमेश मसंद (इंदौर)
सम्मेलन की प्रमुख झलकियाँ
• डॉ. डी. पी. सिंह ने कहा कि “क्लीनिकल एग्जामिनेशन चिकित्सा शिक्षा की नींव है, जिसे पुनर्जीवित करना समय की आवश्यकता है।”
• डॉ. नर्मदा पटेल ने “मिशन 2047” पर चर्चा करते हुए भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर डॉक्टरों की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
• डॉ. भूपेन्द्र रात्रे ने माइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर उपयोगी सत्र लिया।
• डॉ. राजीव गुप्ता ने सडन कार्डियक डेथ विषय पर विस्तृत जानकारी साझा की।
• डॉ. सुमित भटनागर ने हृदय रोगों की रोकथाम में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विशेष कार्यशाला
इंसुलिन विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें निम्नलिखित विशेषज्ञों ने भाग लिया:
डॉ. उमेश मसंद, डॉ. संजीव गुलाटी, डॉ. संदीप जैन, डॉ. सोमनाथ रघुवंशी, डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ. सचिन गुप्ता।
विचारोत्तेजक डिबेट सेशन
एक विशेष विवाद सत्र (डिबेट) भी आयोजित हुआ, जिसमें डॉ. मयूर अग्रवाल, डॉ. जयदीप कहरे और डॉ. अपूर्वा सुरान ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
सम्मेलन की अध्यक्षता
इस वैज्ञानिक सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. नर्मदा पटेल और डॉ. भूपेन्द्र रात्रे ने की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य “मिशन 2047” को ध्यान में रखते हुए पोस्ट-ग्रेजुएट विद्यार्थियों को भावी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार करना था।
एल.एन. मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित यह सम्मेलन ज्ञान, शोध एवं चिकित्सकीय सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Latest News & Media

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली एवं आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ…

Empowering minds, shaping futures

The Department of Psychiatry hosted an insightful Faculty Orientation Talk, fostering knowledge, awareness, and academic…

Proud moments at the KAI U-21 & Senior National Karate Championship 2026

Hosted at LNCT University, Bhopal — where discipline meets determination and champions rise.

Empowering future-ready skills with IBM SkillBuild

An insightful orientation session at LNCT University, guiding students towards digital learning and career growth.

Admission Open