राजकुमार केसवानी सम्मान समारोह LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

एल एन सी टी विश्वविद्यालय भोपाल के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा स्व. राजकुमार केसवानी की स्मृति में आयोजित ‘आपस की बात’ सम्मान समारोह में विभाग के विद्यार्थियों और फैकल्टी मेंबरों ने सहभागिता की। इस समारोह में सुश्री निधि कुलपति (अब प्रसिद्ध एंकर NDTV) को राजकुमार केसवानी सम्मान से नवाजा गया।

ज्ञान तीर्थ सप्रे संग्रहालय, भोपाल में आयोजित इस समारोह में ख्यात रंगकर्मी श्री राजीव वर्मा, पटकथा लेखक एवं निर्देशक श्री रूमी जाफरी, निर्देशक श्री पंकज पाराशर, और सप्रे संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर जी ने स्व. केसवानी के साथ जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अभिलाष खांडेकर, श्री राजेश बादल, श्री अनुराग द्वारी और श्री बृजेश राजपूत जी भी मौजूद थे।

Latest News & Media

Admission Open