संवाद के साथ कैपंस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय न्यूज चैनल आईबीसी-24 ने प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया। इस ड्राईव में बीजेएमसी और एमजेएमसी के फाइनल ईयर के विद्यार्थी शामिल हुए। लिखित और मौखिक स्तर पर आयोजित हुई परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। हालांकि फाइनल चयन सूची की घोषणा चैनल प्रबंधन दो तीन दिन में करेगा। इस ड्राईव में आईबीसी-24 की ओर से चैनल हेड रविकांत मित्तल, एचआर हेड सोनम लूथरा और आउटपुट हेड सतीश सिंह ठाकुर मौजूद रहे। इस दौरान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आईबीसी-24 न्यूज चैनल के बारे में विस्तार से जानकारी चैनल हेड रविकांत मित्तल ने दी। इसके अलावा न्यूज चैनल की एचआर पॉलिसी के बाद में भी जानकारी दी गयी। इस मौके पर उन्होने स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के विद्यार्थियों के प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विभाग में पत्रकारिता से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत अध्ययन कराकर विद्यार्थियों को मीडिया शिक्षा के बारे में सशक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। इस ड्राईव के बारे में विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) अनु श्रीवास्तव का कहना है, कि विभाग में संचालित गतिविधियों की न्यूज चैनल के प्रबंधन ने प्रशंसा की और ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के प्लेसमेंट की उम्मीद भी जताई है।

Latest News & Media

LN Medical College & JK Hospital Pays Tribute to Late Sthulnata Mukherjee’s Noble Act of Body Donation

मानवता को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल। LN Medical College & JK Hospital को स्व. स्थूलनता…

LN Medical College & JK Hospital Organizes World Diabetes Day Awareness Programme 2026

मधुमेह के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम। विश्व मधुमेह दिवस पर LN…

L.N. Medical College & Research Centre Hosts MED-ED 2026 – CME & Workshop on Medical Education

MED-ED 2026 | Advancing Medical Education L.N. Medical College & Research Centre, Bhopal, hosted MED-ED…

LNCT University Organizes “Madhumeh Samvad” on World Diabetes Day 2026

LNCT University के तत्वावधान में LN Medical College & J.K. Hospital, Bhopal में विश्व मधुमेह…

International Students Find a Home Away from Home at LNCT University, Bhopal

सात समंदर पार से आए विद्यार्थियों ने भोपाल को बनाया अपना घर। LNCT University में…

Admission Open