आयुर्वेद शिक्षक एसोसिएशन द्वारा “नवसृजन संवाद” का आयोजन LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) के माननीय अध्यक्ष तथा आयोग के समस्त बोर्डों के माननीय अध्यक्षगण की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में दिनांक : 22.08.2026 आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी , शाहपुरा, भोपालआयोजित इस अवसर पर आयुर्वेद एवं यूनानी शिक्षा, चिकित्सकीय प्रशिक्षण, अनुसंधान, संस्थागत गुणवत्ता, नियामकीय प्रावधानों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्राचार्यों, संस्थान प्रबंधन एवं अन्य हितधारकों के साथ सार्थक एवं रचनात्मक संवाद आयोजित किया गया इस संवाद का उद्देश्य आयुर्वेद एवं यूनानी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पक्षों के विचार, अनुभव एवं सुझाव प्राप्त कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नीति-निर्माण एवं गुणवत्ता संवर्धन की प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि आयुर्वेद एवं यूनानी शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी, गुणवत्तापूर्ण, समकालीन तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जा सके।
इस अवसर पर NCISM के सभापति डॉ मनीषा कोठेकर ,अध्यक्ष डॉ सुश्रुत कनोजिया , डॉ आलम प्रभु गुड्डा , डॉ असीम अली खान , डॉ रवि श्रीवास्तव , डॉ राहुल सूर्यवंशी इत्यादि की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ
इस कार्यक्रम में LNCT Group के सचिव डॉ अनुपम चौकसे
IAS Group के अध्यक्ष बी एस यादव देवाशीष यादव
R D मेमोरियल के अध्यक्ष हेमंत सिंह चौहान
मानसरोवर ग्रुप के सीएमडी गौरव तिवारी
एवं मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ से आए हुए सभी अध्यक्ष डायरेक्टर्स एंड प्रिंसिपल्स छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Latest News & Media

Admission Open