एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया न्यूज 18 (मप्र-छग) का शैक्षणिक भ्रमण ! LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

LNCT University के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने News18 Madhya Pradesh Chhattisgarh चैनल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया संस्थानों की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न्यूज चैनल में संचालित विभिन्न गतिविधियों को करीब से समझा। उन्होंने स्टूडियो सेटअप, न्यूज प्रोडक्शन प्रक्रिया, इनपुट एवं आउटपुट डेस्क की कार्यप्रणाली, एडिटिंग तकनीकों सहित प्रसारण से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार खबरों का चयन, संकलन, संपादन और प्रसारण किया जाता है।
इस अवसर पर न्यूज 18 (मप्र-छग) के मध्यप्रदेश हेड Sudhir Dixit ने विद्यार्थियों को चैनल संचालन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने मीडिया क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, चुनौतियों और आवश्यक कौशलों पर भी विस्तार से चर्चा की।
विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। उनका कहना था कि इस प्रकार के भ्रमण से उन्हें मीडिया उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है, जो उनके भविष्य के करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के शिक्षकों ने न्यूज 18 टीम का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक सहयोग की अपेक्षा जताई।

Latest News & Media

BAMS : TIME TABLE SEPTEMBER – OCTOBER 2026

BAMS III PROF BATCH -2023-24,2022-23,2021-22 TIMETABLE SEPTEMBER – OCTOBER 2026 BAMS IV Year Batch 2020-21…

8th National Conference – ATACON 2026 | Innovative Ayurveda

8th National Conference – ATACON 2026 | Innovative Ayurveda LNCT University proudly hosted the 8th…

Endoscopic Spine Cadaveric Workshop

Advancing Spine Care Through Hands-On Learning. Highlights from the Endoscopic Spine Cadaveric Workshop | ICS…

आयुर्वेद शिक्षक एसोसिएशन द्वारा “नवसृजन संवाद” का आयोजन

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) के माननीय अध्यक्ष तथा आयोग के समस्त…

Admission Open