एलएनसीटी विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवक ने राज्य स्तरीय नेतृत्व शिविर में बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

भोपाल: एलएनसीटी विश्वविद्यालय, कोलार रोड, भोपाल के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सक्रिय स्वयंसेवक अभिषेक दास ने मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्तर नेतृत्व शिविर, चित्रकूट में भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह शिविर 8 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित किया गया था।
इस शिविर का आयोजन NSS स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया था। शिविर के दौरान अभिषेक दास ने विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों, चर्चाओं और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
शिविर में आयोजित लोकगीत गायन प्रतियोगिता में अभिषेक दास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने कई सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की तथा विभिन्न प्रकार के परियोजना कार्यों को भी सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें नेतृत्व कौशल विकसित करने, टीमवर्क सीखने और समाज सेवा के प्रति जिम्मेदारी समझने का अवसर मिला। उनकी सक्रिय भागीदारी और उपलब्धियों ने न केवल उनके व्यक्तित्व को निखारा बल्कि एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल का भी गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय, कोलार रोड की NSS इकाई द्वारा अभिषेक दास को बधाई दी गई। साथ ही संस्था के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे, कुलपति डॉ. एन. के. थापक, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार सोनी, NSS प्रोग्राम ऑफिसर कैप्टन पियूष नेमा, प्राचार्य डॉ. विवेक श्रीवास्तव, समस्त संस्थान परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह उपलब्धि NSS की भावना को दर्शाती है और युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारी के विकास में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रदर्शित करती है।

Latest News & Media

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवक ने राज्य स्तरीय नेतृत्व शिविर में बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

भोपाल: एलएनसीटी विश्वविद्यालय, कोलार रोड, भोपाल के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सक्रिय स्वयंसेवक अभिषेक…

LNCT Group of Colleges/Universities has established a strategic Memorandum of Understanding (MoU)

LNCT Group of Colleges/Universities has established a strategic Memorandum of Understanding (MoU) with AKSH IP…

हिंदू नववर्ष के शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर LNCT University में मनाया गया गुड़ी पड़वा उत्सव 2026

पूजन, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक उल्लास के साथ पूरे परिसर में नव ऊर्जा, आस्था और…

Advancing Surgical Excellence Successful Laparoscopic Varicocelectomy at JK Hospital

A 33-year-old male presented to the Surgery Department at JK Hospital with complaints of left-sided…

An Management Development Program on the topic “Good Governance and Institutional Leadership”

An Management Development Program on the topic “Good Governance and Institutional Leadership” was successfully organized…

B.Sc. (Hons.) Agriculture students have successfully harvested spinach using organic methods.

B.Sc. (Hons.) Agriculture students have successfully harvested spinach using organic methods. Under the guidance of…

Admission Open