एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन एवं नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करना था।