एलएन मेडिकल कॉलेज में हार्टकोड कम्प्लीट प्रोग्राम का शुभारंभ – मध्य भारत में अपनी तरह की पहली प्रशिक्षण पहल LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

एल.एन.सी.टी. युनिवर्सिटी के अन्तर्गत एल-एन- मेडिकल कालेज एण्ड रिसर्च सेन्टर में आज आनलाईन एवं आफलाईन के मिश्रित तरीके से किया जाने वाला आधुनिकतम Cardiac Life Support Training Programme प्रारंभ किया गया। पूरे मध्य भारत में इस तकनीक से यह टेªनिंग कराने वाला यह प्रथम संस्थान है युनिवर्सिटी के संस्थापक एवं प्रबंधकगण श्री जय नारायण चैकसे, श्री अनुपम चैकसे एवं श्री धमेन्द्र गुप्ता के अथक प्रयासों से यह संभव हो सका तथा एल-एन-सी-टी- विश्वविघालय के कुलगुरू प्रो. डा. एन.के. थापक तथा रजिस्ट्रार डा ए.के- सोनी एवं समस्त मेडिकल एवं पैरामेडिकल के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में इसका उदघाटन एक गरिमामय समारोह में दिनांक 17-06-2025 को सम्पन्न हुआ। इस हेतु एक अत्याधुनिक मेनिकिन माडल (RQI) की लाचिंग भी इस अवसर पर की गई जिसकी कीमत लगभग रू 18 लाख है
हार्टकोड कम्प्लीट प्राग्राम के विषय में विस्तत जानकारी देते हुए एल.एन. मेडिकल कालेज की अधिष्ठाता डा नलिनी मिश्रा एवं प्रोग्राम कोआडिनेटर प्रोफेसर डा नेहा राय ने बताया कि यह एक विष्व स्तर पर सिद्ध आनलाइन प्रोग्राम है और अमेरिकन हार्ट ऐसोसिएशन और लेरडल मेडिकल टेक्नोलाजी द्वारा सह- विकसत और संचालित है। हाल ही में भारत में यह Medlearn द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
चूंकि भारत मे हृदय संबंधी समस्याएं मृत्यु का प्रमुख कारण बन रही हैं और अचानक हृदयाघात से बचने की दर दुनिया भर में 1 प्रतिशत से भी कम है क्यों कि उच्च गुणवत्ता वाला सीपीआर हृदयाघात से बचने के लिए सबसे बड़ा निर्धारक है और यह वह आधार है जिस पर अन्य सभी उपचार निर्मित होते है।
हार्टकोड कम्प्लीट प्रोग्राम प्रशिक्षण की खासियत यह है कि प्रशिक्षू स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को यह एक लचीने ओर कुशल तरीकें से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए स्व-निर्देशित व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण के साथ स्व- गतिशील ई-लार्निग को जोड़ता है एवं समय बचाने के साथ साथ यह एक उत्तम गुणवत्ता का प्रशिक्षण सुनिश्चित करता है l
कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित
कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया है – पहला ऑनलाइन हिस्सा प्रशिक्षू अपनी सुविधानुसार पूर्ण कर सकता है एवं दूसरा कौशल अथवा स्किल सत्र सिमुलेशन स्टेशन पर स्किल लैव में करना होता है दोनों भागों को पूरा करने पर, शिक्षार्थी को अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन कोर्स पूरा होने का ई-कार्ड प्राप्त होता है। साथ ही कोर्स पूर्ण होने के बाद भी संबंधित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को अगले एक वर्ष तक स्किल दोहराने की सुविधा भी प्रदान करता है।
इस कार्यक्रम को चुनने वाले स्वास्थ्य सेवा संगठन को उपकरणों में निवेश करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसे पूरी तरह से मेडलर्न और एलएनएमसी द्वारा संयुक्त रूप से प्रबंधित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शारीरिक प्रशिक्षण की परिचालन लागत को भी कम करेगा और उच्च गुणवत्ता वाले पुनर्जीवन प्रशिक्षण प्रदान करते हुए समय और संसाधनों का अनुकूलन करेगा। प्रशिक्षक के नेतृत्व वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की तुलना में प्रशिक्षण मॉड्यूल का मुख्य आकर्षण है

Latest News & Media

LN Medical College Welcomes MBBS Batch 2026 at Induction Programme

A new journey of learning, growth, and healing begins! LN Medical College, LNCT University, welcomed…

LNCT University Organises Expert Lecture on Good Governance and Nation Building

The School of Commerce and Management, LNCT University, organised an expert lecture on “Good Governance…

Dr. Pratiksha Singh Recognised Among the World’s Top 2% Scientists for Sixth Consecutive Year

World’s Top 2% Scientists – A Global Recognition of Research Excellence Congratulations to Dr. Pratiksha…

LNCT University NCC Cadets Selected for Ek Bharat Shreshtha Bharat Camp

Two cadets, one proud achievement! Heartiest congratulations to Cdt Nikhil Giri & Cdt Himanshu Singh…

LNCT University में कन्या भोज – सेवा, समर्पण और संस्कारों का उत्सव

सेवा, समर्पण और संस्कारों की सुंदर परंपरा! LNCT University में आयोजित कन्या भोज के अवसर…

LNCT University Journalism Students Visit Patrika Newspaper for Educational Exposure

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने किया पत्रिका समाचार पत्र का शैक्षणिक भ्रमण प्रिंट मीडिया…

Admission Open