एल.एन. मेडिकल कॉलेज, कोलार रोड, भोपाल में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा-मुक्त मध्य प्रदेश के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार, पुलिस आयुक्त, भोपाल ने अपने प्रेरक संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में युवाओं की जागरूकता और सकारात्मक सोच सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर एसीपी श्री आलोक श्रीवास्तव, टीआई कोलार थाना श्री संजय सोनी, एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री जय नारायण चौकसे तथा कुलगुरु डॉ. एन. के. थापक की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाकर एक सशक्त, सुरक्षित और नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।