एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित होगा राष्ट्रीय सम्मेलन ‘सश्रुति 2025’ LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल, एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा विश्व आयुर्वेद परिषद एवं आरोग्य भारती के सहयोग से भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन – “सश्रुति 2025” का आयोजन आगामी 6 एवं 7 सितम्बर 2025 को एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी सभागार, कोलार रोड, भोपाल में किया जाएगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य आयुर्वेद शल्य तंत्र एवं कायचिकित्सा के क्षेत्र में आचार्य सुश्रुत की अमर विरासत का स्मरण एवं आधुनिक चिकित्सा के साथ उनके योगदान को रेखांकित करना है।

कार्यक्रम में देशभर से ख्यातिप्राप्त आयुर्वेदाचार्य, शोधकर्ता एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन के संरक्षक मंडल में माननीय श्री जे.एन. चौकसे (चेयरपर्सन, एल.एन.सी.टी. समूह), डॉ. अनुपम चौकसे (सचिव, एल.एन.सी.टी. समूह), एवं डॉ. धर्मेन्द्र गुप्ता (कार्यकारी निदेशक, एल.एन.सी.टी. समूह) सम्मिलित हैं। इसके साथ ही डॉ. के.के. द्विवेदी (एन.सी.आई.एस.एम., नई दिल्ली), प्रो. (डॉ.) अतुल बाबू वर्श्नेय (एन.सी.आई.एस.एम., नई दिल्ली) तथा डॉ. नरेंद्र ठाकप (कुलपति, एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी) जैसे विशिष्ट विद्वान भी इसमें उपस्थित रहेंगे।

मुख्य वक्ताओं में डॉ. महेश व्यास (एम्स, जोधपुर), डॉ. श्रीललित कांथीकर (साकर आयुर्वेद कॉलेज, मध्यप्रदेश), डॉ. पवन कुमार गोडदार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरोग्य विद्यार्थी परिषद, कर्नाटक) सहित अनेक आयुर्वेद विशेषज्ञ अपनी विद्वतापूर्ण प्रस्तुतियां देंगे।

सम्मेलन की मुख्य विशेषताएँ:

  • आचार्य सुश्रुत पुरस्कार हेतु नामांकन।

  • शोधपत्र एवं पोस्टर प्रस्तुति (पी.जी./पी.एच.डी. शोधार्थियों एवं चिकित्सकों हेतु)।

  • हस्तनिर्मित पोस्टर प्रतियोगिता

  • निबंध लेखन प्रतियोगिता (6 सितम्बर को)।

पंजीयन हेतु नामांकन सभी संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों के लिए खुला है

Latest News & Media

Admission Open