तीसरी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2025 के लिये विद्यार्थियों के चयन LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन में तीसरी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2025 के लिये विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गयी। चयन की प्रक्रिया में पर्यावरणीय नेतृत्व का विकास और युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करना, वैश्चिक पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए निर्णय निर्माण कौशल का संवर्धन करना और पर्यावरणीय कूटनीति और नीति-निर्धारण के क्षेत्र में सहयोग एवं संवाद को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार रखे। तय किये गये विषयों पर विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने के लिये 3-3 मिनिट का समय निर्धारित किया गया। इस चयन प्रक्रिया के बाद 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित किये गये विद्यार्थी तीसरी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2025 में एलएनसीटी युनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगे

Latest News & Media

Admission Open