एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय की छात्रा भारती पाटीदार मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

रानी दुलैया स्मृति आयुर्वेद पीजी कॉलेज एवं चिकित्सालय भोपाल एवं नीमा स्टूडेंट फोरम सेंट्रल काउंसिल के तत्वावधान में बीएएमएस सत्र 2020-21 अंतिम वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं हेतु भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम उन छात्रों के कठिन परिश्रम और समर्पण को समर्पित था जिन्होंने आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस समारोह में मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतिम वर्ष के प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रत्येक आयुर्वेद महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भगवान दास सबनानी विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत सिंह चौहान अध्यक्ष रानी दुलैया आयुर्वेद महाविद्यालय, डॉ उमेश शुक्ला प्राचार्य पं खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय डॉ सपन जैन प्राचार्य एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय, डॉ विशाल शिवहरे निर्देशक एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय, डॉ हरेंद्र सिंह भदौरिया अध्यक्ष विद्यार्थी परिषद नीमा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय की छात्रा भारती पाटीदार पुत्री अमृतलाल पाटीदार को महाविद्यालय में प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5100 रुपए नगद, प्रमाण पत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह, स्टडी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। भारती पाटीदार की इस उपलब्धि पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जे एन चौकसे, सचिवअनुपम चौकसे, कार्यकारी निदेशक धर्मेंद्र गुप्ता सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Latest News & Media

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन ने की गणेश जी की विशेष आरती

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन के स्टॉफ और विद्यार्थियों ने की…

LNCT Garbotsav 2026

The colours are ready, the beats are calling, and the Garba spirit is about to…

Admission Open