LNCT Group आयोजित करेगा मेगा क्लोज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2026 | TCS, Infosys, EY, SAP, PwC एवं Schneider Electric LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!


सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े शैक्षणिक समूह LNCT Group (भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर)
ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा और शानदार प्लेसमेंट परंपरा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डिपार्टमेंट द्वारा B.Tech बैच 2027 (वर्तमान तृतीय वर्ष) के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य क्लोज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है।

यह विशेष प्लेसमेंट अभियान LNCT, LNCT Science, LNCT Excellence, JNCT तथा LNCT University के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश और दुनिया की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग छात्रों का चयन करने के लिए कैंपस पहुँचेंगी।

इस मेगा क्लोज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में Tata Consultancy Services (TCS), Infosys, EY, SAP, PwC और Schneider Electric जैसी प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। चयनित विद्यार्थियों को ₹6.50 लाख से ₹11.30 लाख प्रति वर्ष (LPA) तक के आकर्षक वार्षिक पैकेज प्रदान किए जाएंगे।

बी.टेक. के तृतीय वर्ष में ही इतने बड़े स्तर पर प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराना LNCT Group की उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी, गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

LNCT Group प्रबंधन सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और विश्वास व्यक्त करता है कि वे इस क्लोज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आकर्षक करियर अवसर प्राप्त करेंगे तथा अपने परिवार, संस्थान और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

आपका भविष्य, हमारी प्रतिबद्धता।
LNCT Group — सफलता की ओर एक और ऐतिहासिक कदम।


Latest News & Media

Gyaanarambh 2K26 Orientation Programme Marks a New Beginning for the Newest Members of LNCT University

A New Chapter Begins at LNCT University From captivating performances to new friendships and unforgettable…

Celebrating Excellence: 5th LNCT Sports Achievers Award Honours Outstanding Athletes and Their Remarkable Sporting Journey

Celebrating the spirit of excellence, determination, and sporting brilliance! The 5th LNCT Sports Achievers Award…

ज्ञानारंभ 2026 | Orientation Program

ज्ञानारंभ 2026 | Orientation Program A new chapter begins at LNCT University, Bhopal! Welcoming our…

भारतीय ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के आलोक में शिक्षा के संचालन एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला की गरिमामयी शुरुआत, ज्ञान-विमर्श और राष्ट्रभावना के साथ। मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग…

Admission Open