एलएनसीटी विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा एवं शिक्षा गौरव सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

एलएनसीटी विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा एवं शिक्षा गौरव सम्मान समारोह आयोजित, 29 जुलाई 2026: एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय के सीएमई हॉल में आज ‘गुरु पूर्णिमा एवं शिक्षा गौरव सम्मान समारोह’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री जयनारायण चौकसे एवं एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति श्रीमती पूनम चौकसे मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गायन के साथ हुआ। कुलगुरु प्रो. नरेंद्र कुमार थापक ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का अभिनंदन किया।मुख्य उद्बोधन में कुलाधिपति श्री जयनारायण चौकसे ने राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। समारोह के मुख्य चरण में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राध्यापकों को ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ से विभूषित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने शिक्षा में उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए ‘गुरु पूर्णिमा संकल्प’ लिया।कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार सोनी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात् अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

Latest News & Media

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन ने की गणेश जी की विशेष आरती

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन के स्टॉफ और विद्यार्थियों ने की…

LNCT Garbotsav 2026

The colours are ready, the beats are calling, and the Garba spirit is about to…

Admission Open