एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन के स्टॉफ और विद्यार्थियों ने की गणेश जी की विशेष आरती !!
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल के परिसर में पूर्व में स्थापित भगवान गणेश के दरबार में आज भक्ति और उल्लास का एक विशेष अवसर देखने को मिला। यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन के स्टाफ और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर गणेशोत्सव में सहभागिता की। कार्यक्रम के तहत, विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनु श्रीवास्तव के साथ समस्त स्टॉफ और विद्यार्थियों ने विधि-विधान और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आरती की। गजानन के जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आरती के उपरांत उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रसाद का वितरण किया गया।

