एलएनसीटी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
भोपाल। दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल एवं Commonwealth Lawyers Association के संयुक्त तत्वावधान में “The Living Constitution: Evolution, Contemporary Challenges & Global Perspectives” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रख्यात न्यायविदों, विधि विशेषज्ञों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में श्री लंका सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्रीए ए एच एम दिलिप नवाज जी.कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन के ऑनरेरी लाइफ प्रेसिडेंट श्री R. Santhanakrishnan, यूके से पधारे Barrister श्री Rupert Wheeler तथा सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ऑन रिकॉर्ड श्री देवव्रत जी, सीनियर एडवोकेट श्री जयदीप जी, एल एन सी टी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलाधिपति श्री जय नारायण चौकसे जी, एल एन सी टी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रो डॉ नरेन्द्र कुमार थापक जी एडवोकेट जनरल मध्य प्रदेश श्री अंकुर मोदी जी, एम एन एलयू नागपुर के कुलपति डॉ वी पी तिवारी जी, डॉ हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रो हिमांशु पांडेय जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि संविधान केवल कानूनों एवं प्रावधानों का दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज की आकांक्षाओं, स्वतंत्रता, समानता, न्याय और मानव गरिमा का जीवंत आधार है। बदलती सामाजिक, तकनीकी और वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप संवैधानिक मूल्यों की निरंतर व्याख्या एवं प्रासंगिकता बनाए रखना आवश्यक है।
सम्मेलन में संवैधानिक लोकतंत्र, संवैधानिक नैतिकता, विधि का शासन, मानवाधिकार, वैश्विक संवैधानिक संवाद और समकालीन चुनौतियों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जा रहा है। वक्ताओं ने विश्वविद्यालयों को संवैधानिक चेतना और स्वतंत्र चिंतन विकसित करने का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं युवा शोधार्थियों से संविधान को केवल परीक्षा का विषय न मानकर लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता एवं मानव गरिमा के मूल्यों को समझने और अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
सम्मेलन के आगामी सत्रों में देश-विदेश के विशेषज्ञ समकालीन संवैधानिक चुनौतियों एवं वैश्विक संवैधानिक परिप्रेक्ष्य पर अपने विचार साझा करेंगे। उद्घाटन सत्र में आभार प्रदर्शन स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के डायरेक्टर डॉ मुकेश साहू ने किया।
