World Television Day के अवसर पर LNCT University (School of Journalism and Mass Communication – SOJMC) द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान में विद्यार्थियों को टेलीविजन पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और मीडिया जगत की नई चुनौतियों को समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, न्यूज़ एंकर एवं लेखक Mr. Aditya Shrivastava (Doordarshan News) ने अपने अनुभवों और विचारों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनके अनुभवों से विद्यार्थियों को पत्रकारिता की बारीकियों को समझने, नई दृष्टि विकसित करने और मीडिया के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
