एलएनसीटी, एआई यू वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी पुरुष प्रतियोगिता !! LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

एलएनसीटी, एआई यू वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी पुरुष प्रतियोगिता !!
एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा एआईयू (ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी) के तत्वावधान में आयोजित वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 के दूसरे दिन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, मयूर पार्क, भोपाल में बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए।
दिन के मुकाबलों में पारुल यूनिवर्सिटी, गुजरात ने महाराजा कृष्ण कुमार सिंह यूनिवर्सिटी, भावनगर को 7–0 से पराजित किया। सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी ने आरआरवीएमयू, अलवर को 5–3 से हराया। सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने पीडीयूएस, सीकर को एकतरफा मुकाबले में 10–0 से शिकस्त दी। एमडीएसयू, अजमेर ने केबीसीएनएमयू, जलगांव को कड़े संघर्ष में 3–2 से हराया।
अन्य मुकाबलों में एसआरटीएम यूनिवर्सिटी, नांदेड़ ने गोवा यूनिवर्सिटी को 6–0 से, जेएनवीयू, जोधपुर ने केएसवी, गांधीनगर को 6–0 से, डीबीएटीयू ने एपीएसयू, रीवा को 5–0 से, संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी ने गुजरात यूनिवर्सिटी को 6–0 से तथा शिवाजी यूनिवर्सिटी ने मेज़बान एलएनसीटी यूनिवर्सिटी को 8–0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता सचिव पंकज जैन ने जानकारी दी कि कल प्रतियोगिता के दूसरे दौर के मुकाबले खेले जाएंगे।
एआईयु द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर उपेंद्र सिंह तोमर ने प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया
इसके अतिरिक्त टूर्नामेंट डायरेक्टर विश्वामित्र अवॉर्डी लोकेंद्र शर्मा, एशियन गेम मेडलिस्ट मोहम्मद यूसुफ़,अरुण पांडे,राजेंद्र तिवारी,ललित पारिख ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Latest News & Media

LNCT University organized a drone simulation training session for NCC cadets

It was a great initiative that combined discipline with modern technology, giving us hands-on experience…

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया न्यूज 18 (मप्र-छग) का शैक्षणिक भ्रमण !

LNCT University के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने News18 Madhya Pradesh…

Excited to share that the Department of Biotechnology, LNCT University

Excited to share that the Department of Biotechnology, LNCT University Bhopal* organized an Industrial Visit*…

On the occasion of World Health Day

On the occasion of World Health Day, the Department of Biotechnology at LNCT University, Bhopal…

Department of Biotechnology at LNCT University

Department of Biotechnology at LNCT University, Bhopal, successfully organized an Expert Talk on “Microalgal Biorefinery:…

A Milestone of Collaboration and Knowledge Exchange

We are delighted to share the successful signing of a Memorandum of Understanding (MoU) between…

Admission Open