एलएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंडक्शन प्रोग्राम 2024 ‘ज्ञानारांभ’ का हुआ आयोजन LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के एलएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एमबीबीएस इंडक्शन प्रोग्राम 2024 ‘ज्ञानारांभ’ का आयोजन किया गया। कॉलेज के सीनियर छात्रों द्वारा नवप्रवेशित छात्रों का गरमजोशी के साथ स्वागत किया गया। सीनियर्स द्वारा खास स्वागत करने पर उनकी खुशी और दो गुना बढ गई। कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग के साथ जूनियर व सीनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने गीत, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित की तो दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए एलएनसीटी ग्रुप के फाउंडेशन जय नारायण चौकसे, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की चांसलर पूनम चौकसे, एलएनसीटी ग्रुप के सेकेट्री डॉ. अनुपम चौकसे, यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता, यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ श्वेता अनुपम चौकसे, यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजा श्री चौकसे, यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एन के थापक, एलएन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा, डॉ. सत्यपति, और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ए.के. सोनी ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की।

बच्चों के डेवलपमेन्ट में माता पिता का इन्वॉलमेंट जरुरी : जय नारायण चौकसे
एलएनसीटी ग्रुप के फाउंडेशन जय नारायण चौकसे ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की और कहा, एलएन मेडिकल कॉलेज का यह 16वां वर्ष है। जीवन का सबसे अच्छा वर्ष 16 वर्ष को माना जाता है, आप सभी बहुत भाग्यशाली है जिन्होंने इस वर्ष यहां दाखिला लिया है। उन्होंने नवप्रवेशित छात्रों के अभिभावकों को एलएन मेडिकल कॉलेज और यहां के एजुकेशन सिस्टम के बारेमें विस्तार से बताया। साथ ही कहा की, जिस तरह वह आज उनके बच्चों के ‘ज्ञानारांभ’ कार्यक्रम में शामिल होने आए है उसी तरह महीने में एक बार जरूर उनसे मिलने आए और उनकी पढ़ाई के बारेमें जाने, ताकि आगे चल कर वें अच्छे डॉक्टर बन सके। उन्होंने कहा, बच्चों के डेवलपमेन्ट में माता पिता का इन्वॉलमेंट बहुत जरुरी होता है।

अब मेडिकल एजुकेशन योग्यता आधारित पाठ्यक्रम हो गया है : डॉ. नलिनी मिश्रा
नए छात्रों का स्वागत करते हुए एलएन मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नलिनी मिश्रा ने कहा, एलएन मेडिकल कॉलेज मध्य भारत का सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज है। उन्होंने छात्रों को बताया की अब मेडिकल एजुकेशन योग्यता आधारित पाठ्यक्रम हो गया है। आज से 45 साल पहले मेडिकल की पढ़ाई उतनी संरचित नहीं हुआ करती थी जितनी आज है। अब यह अधिक छात्र केंद्रित हो गई है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी की आप की मेडिकल की पढ़ाई खत्म होने तक हम आप को एक कॉम्पिटेन्ट मेडिकल ग्रेजवेट बना सके। उन्होंने छात्रों को बताया की एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए आप को जीवन भर सीखना पड़ेगा। साथ ही यह भी बताया की आने वाले समय में किस तरह एक मरीज और उनके परिजनों के साथ व्यवहार रखना है।

छात्रों में मेहनत करने का मोटिवेशन होना बहुत जरुरी : एन के थापक
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ एनके थापक ने कहा, हमारा संस्थान सिर्फ एक संस्थान ही नहीं है बल्कि एक जीती जागती संस्कृति है। हम आप को आप के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का यहां एक प्लेटफार्म प्रदान करते है। उन्होंने कहा छात्रों में मेहनत करने का मोटिवेशन होना बहुत जरुरी है। बदलाव के लिए तैयार रहें, और हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करते रहें। एलएन सीटी से जुडा हर बच्चा न केवल मनुष्यता के गुण सीखता है बल्कि यहां की संस्कृति को आत्मसाह करने की कोशिश भी करता है। उन्होंने कहा कोई भी संस्थान तभी महान बनता है जब वहां रोज़ प्रेरणा देने वाली संस्कृति होती है, ऐसी ही संस्कृति एलएनसीटी ग्रुप आप को हर रोज़ प्रदान करता है। अपने माता पिता का सपना पूरा करने लिए पूरी जान लगा दें।

Latest News & Media

LNCT University Organises Expert Lecture on Good Governance and Nation Building

The School of Commerce and Management, LNCT University, organised an expert lecture on “Good Governance…

Dr. Pratiksha Singh Recognised Among the World’s Top 2% Scientists for Sixth Consecutive Year

World’s Top 2% Scientists – A Global Recognition of Research Excellence Congratulations to Dr. Pratiksha…

LNCT University NCC Cadets Selected for Ek Bharat Shreshtha Bharat Camp

Two cadets, one proud achievement! Heartiest congratulations to Cdt Nikhil Giri & Cdt Himanshu Singh…

LNCT University में कन्या भोज – सेवा, समर्पण और संस्कारों का उत्सव

सेवा, समर्पण और संस्कारों की सुंदर परंपरा! LNCT University में आयोजित कन्या भोज के अवसर…

LNCT University Journalism Students Visit Patrika Newspaper for Educational Exposure

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने किया पत्रिका समाचार पत्र का शैक्षणिक भ्रमण प्रिंट मीडिया…

Research Excellence Awards 2026 – Celebrating Research & Innovation

Celebrating Research, Innovation & Excellence! LNCT Group proudly presents the Research Excellence Awards 2026, recognising…

Admission Open