डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री जयनारायण चौकसे को “श्रम शक्ति सम्मान” से से सम्मानित किया LNCT University | Best Private University in Central India

JOIN THE LEAGUE OF ACHIEVERS!

डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री जयनारायण चौकसे को “श्रम शक्ति सम्मान” से से सम्मानित किया
लेबर एवं एम्प्लॉयमेंट समिट–2025 के अवसर पर दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री माननीय डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो तथा एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलाधिपति एवं एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन श्री जयनारायण चौकसे विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में शामिल हुए। इसी अवसर पर श्री जयनारायण चौकसे को श्रम, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “श्रम शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया, जो डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा प्रदान किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में कार्यक्रम के आयोजक एवं नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (NFITU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही। इस राष्ट्रीय समिट में देश के 16 केंद्रीय श्रमिक संगठनों से जुड़े 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नई श्रम संहिताएँ श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उद्योग और रोजगार के बीच संतुलन स्थापित करती हैं, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहायक होंगी। वहीं सम्मान स्वीकार करते हुए श्री जयनारायण चौकसे ने कहा कि नई श्रम संहिताओं के लागू होने से देश के करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे उद्योगों को गति मिलेगी और संगठित एवं असंगठित दोनों क्षेत्रों में रोजगार में वृद्धि होगी।
इस दौरान एलएनसीटी विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव एवं एनएफआईटयू के महासचिव डॉ. विराट जायसवाल द्वारा नई श्रम संहिताओं पर सरल भाषा में लिखी गई पुस्तिका का भी विमोचन किया गया, जिसका उद्देश्य श्रमिकों एवं आमजन तक श्रम संहिताओं से संबंधित सही और स्पष्ट जानकारी पहुँचाना बताया गया। उल्लेखनीय है कि एनएफआईटयू द्वारा “श्रम शक्ति सम्मान” राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष श्रम जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है।

Latest News & Media

Important Notice

TIMETABLE LNCTU DIPLOMA CSE EX ME CE III-SEM MID SEM TEST (OCT 2026)

AIIC – Empowering Innovation & Entrepreneurship at LNCT University

Ideas. Innovation. Incubation. Impact. Empowering the next generation of entrepreneurs through AIIC – Anupam Incubation…

CM Yuva Conclave 2026 – युवाओं के लिए अवसरों का मंच

युवाओं के लिए अवसर, कौशल, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता की नई संभावनाओं को एक मंच…

lnct-university-1st-senior-national-shootball-championship

Celebrating the spirit of sportsmanship, teamwork, and excellence! LNCT University proudly hosted the 1st Senior…

NCC LNCT University Cadet Selected for Inter Group Drone Competition

A Proud Moment for NCC, LNCT University! Heartiest congratulations to CQMS Shrishti Gupta, Army Wing,…

Admission Open