राष्ट्रीय कार्यशाला की गरिमामयी शुरुआत, ज्ञान-विमर्श और राष्ट्रभावना के साथ। 

मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में LNCT University, Bhopal में “भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा संचालन एवं मूल्यांकन : राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के परिप्रेक्ष्य में” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
दीप प्रज्वलन, विद्वानों के मार्गदर्शन और प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को ज्ञान, चिंतन और भारतीय संस्कृति के सुंदर संगम में परिवर्तित किया।
